भाजपाइयों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 मार्च  2023। उत्तराखंड सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून लाने पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी में आभार रैली निकालकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

आभार रैली निकालते भाजपाई

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने नकल को लेकर इतना सख्त कदम उठाया है। कहा की सख्त नकल कानून में पहली बार नकल का दोषी पाये जाने पर तीन साल की कैद और पांच लाख का जुर्माना तथा दोबारा  नकल करते पाए जाने पर दस साल की कैद व दस लाख का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नकल विरोधी कानून को लाने के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया।

आभार रैली में जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष गोपी राम चमोली, दिनेश डोभाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री उदय रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय कठैत, राम लाल नौटियाल, ब्लाक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, डा0 प्रमोद उनियाल, रवि सेमवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपायी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!