गजा में जलवायु अनुकूल कृषि पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल | विकासखंड चंबा के बारात घर गजा में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए जलवायु अनुकूल कृषि पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक इकाई टिहरी गढ़वाल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के कारणों, प्रभावों और उससे निपटने के उपायों पर चर्चा की गई।

प्रशिक्षण में चंद्र मणि उनियाल (ब्लॉक मिशन प्रबंधक, एन.आर.एल.एम.) और सुनील कुमार ने जलवायु परिवर्तन और कृषि पर उसके प्रभावों को विस्तार से समझाया। विशेषज्ञों ने जलवायु स्मार्ट कृषि को अपनाने पर जोर दिया, जिससे कृषि में होने वाली समस्याओं से निपटा जा सके।

समापन अवसर पर नगर पंचायत गजा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 30 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के चलते उत्पन्न जल संकट से निपटने के लिए जल कुशल तकनीकों को अपनाने पर बल दिया।

प्रशिक्षण में गौंसारी, माणदा, पयाल गांव और कठूड की महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती भारती चौहान (निवर्तमान प्रधान, ग्राम पंचायत गौंसारी), श्रीमती कृष्णा चौहान (कोषाध्यक्ष, एन.आर.एल.एम.), श्रीमती मुन्नी देवी (अध्यक्ष, महिला समूह) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!