सीओ सदर टिहरी ने किया घनसाली थाने का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 मार्च 2023। श्री सुरेंद्र प्रसाद बलूनी पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना घनसाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्राधिकारी सदर महोदय द्वारा सेरेमोनियल गार्द की सलामी ली गई तत्पश्चात थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, हवालात , भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला एवम् शिशु कल्याण पटल,सीसीटीएनएस कक्ष, थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया।
उसके पश्चात थाने के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गयी तथा कर्मचारीगणों से अस्लाहों को खुलवाया -जुड़वाया गया।
इसके उपरान्त पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा समस्यायें पूछी गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात लंबित विवेचना एवं प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सभी उपनिरीक्षकों का आदेश कक्ष लिया गया जिसमे विवेचकों को लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों, लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!