Ad image

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश राणा के जिला मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस जनों ने किया जोरदार स्वागत

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31मार्च 2023। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश राणा का जिला मुख्यालय नई टिहरी पहुंचने पर कांग्रेस जनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।

जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश राणा ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज पार्टी ने मुझ पर दोबारा विश्वास जताकर अपने एक मजबूत कार्यकर्ता का मान सम्मान बढ़ाया है यह मेरे लिए गौरव का क्षण है उन्होंने कहा आज संघर्ष का दौर है और हम सब कांग्रेस जनों को एक होकर फिरका प्रस्त ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा उन्होंने कहा आज देश प्रदेश में अघोषित आपातकाल चल रहा है देश उद्योगपतियों के हाथ में है प्रदेश में बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन सरकार के लोगों के द्वारा सरकार की नाक के नीचे परीक्षा में भ्रष्टाचार खूब फल फूल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार उद्योगपति के घर में गिरवी हो गया है केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं उन्होंने कहा अब वक्त आ गया है हर कांग्रेस जन को और समाज के विभिन्न संगठनों को जो समाज के प्रति हमेशा चिंतन और मनन करते हैं हम सब को सड़क पर आना होगा और केंद्र की जनविरोधी सरकार के खिलाफ एक होना पड़ेगा ।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट महामंत्री विजय गुनसोला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने एक जिम्मेदार नौजवान को पुनः जिम्मेदारी दी जो कांग्रेस के लिए दिन रात एक कर संगठन को मजबूत करते हुए भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।
प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए उन्हें बोला प्रदेश सरकार गूंगी बहरी हो गई है उन्हें विकास से कोई वास्ता नहीं है सिर्फ भ्रष्टाचार खूब फल फूल रहा है ।

पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा और नरेंद्र चंद रमोला ने कहा कि आज भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया है जाति धर्म के नाम पर फिर वोट हासिल कर रहे हैं और समाज में राग द्वेष फैला रहे हैं।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ,प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट विजय गुनसोला नरेंद्र चंद रमोला सूरज राणा मुरारीलाल खंडवाल सोबन सिंह नेगी सैयद मुशर्रफ अली ज्योति प्रसाद भट्ट सोहन सिंह रावत मान सिंह रौतेला साहब सिंह सजवान विक्रम सिंह पवार कुलदीप सिंह पवार देवेंद्र नौटियाल शक्ति प्रसाद जोशी बलबीर कोहली लखबीर सिंह चौहान खुशी लाल किशोर सिंह मन्दरवाल रोशन नौटियाल ,दर्शनी रावत आशा रावत मीना पंडित रीता रावत नीमा नेगी बृहस्पति भट्ट ममता उनियाल अनीता रावत हिमांशु रावत प्रदीप रागढ़ विनोद रावत संतोष आर्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!