कार दुर्घटना में पति पत्नि की मौत, टिहरी विधायक ने जताया शोक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31मार्च 2023। तहसील जाखणीधार क्षेत्रान्तर्गत जाखणीधार-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर पेटव गांव के समीप एक स्विफ्ट कार सड़क से 150 मीटर खाई में पेटव गांव को जाने वाली कच्ची रोड पर गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुई, बताया गया कि वाहन में दो व्यक्ति महिला एवं पुरूष सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।

राजस्व उपनिरीक्षक गराकोट की रिपोर्ट के अनुसार 31-3-2023 को टिपरी- देवप्रयाग मोटर मार्ग प्र ग्राम पेटब के पास एक स्विफ्टकार जिसका नम्बर UK 07 A 1117 है, जो पेटब जाने वाली सड़क पर गिरने से उसमें सवार मदन सिंह गुसाई उम्र 70 वर्ष व उनकी पत्नि श्रीमती सुन्दरा उम्र 68 वर्ष के लगभग है, जिनकी मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई है। मौके पर पंचयात नामा कार्यवाही की जा रही है। मृतक ग्राम पुनाणू तहसील जाखणीधार निवासी हैं।

दुर्घटना पर विधायक ने जताया शोक

इस दुर्घटना पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि पुनाणू ग्राम निवासी सूबेदार श्री एम एस गुसाईं जी व उनकी पत्नी का पेटव में दुर्घटना में आकस्मिक निधन अत्यन्त दुःखद है। सेना में गौरव पूर्ण सेवा प्रदान करने के बाद वे सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। वरिष्ठ समाज सेवी थे।
उन्होँने कहा कि सूबेदार साहब मेरे पारिवारिक सदस्य थे। श्री चंद्रेश्वर महादेव और मां चन्द्रबदनी राज राजेश्वरी दिवंगत आत्माओं को मोक्ष प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!