Ad image

जिला पंचायत अध्यक्ष हुई नाराज, बोली अगली बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ आएं

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में ऑपरेटर की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें-डीएम

टिहरी गढवाल 28 मार्च, 2023 । जिला पंचायत सभागार बौराड़ी नई टिहरी में अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण की अध्यक्षता में जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल की सामान्य बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष ने जोर देते कहा कि विकास कार्यों से संबंधित सदन में आये प्रकरणों का निस्तारण समयान्तर्गत हो। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह जनपद का सर्वोच्च सदन है, इसकी अगली बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला पंचायत सदस्यों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लिये जाने के तहत आधारभूत संरचना में सहयोग करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड मशीन को ऑपरेट करने हेतु ऑपरेटर की व्यवस्था करने की अपेक्षा की गई। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र का भवन यदि आपदा से क्षतिग्रस्त है, तो उसे मनरेगा में प्रस्तावित कर कर सकते हैं। वहीं जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड मशीन को ऑपरेट करने हेतु सप्ताहिक अथवा पाक्षिक रूप से ऑपरेटर की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
बैठक में सभी सम्मानित सदस्य गणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत की समस्याओं/शिकायतों से अवगत कराया गया तथा सदन में सुझाव एवं प्रस्ताव रखे गये। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार कर जनमानस को जागरूक कर लाभान्वित करने को कहा गया।

इस मौके पर विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल भोला सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, प्रभारी एएमए जिला पंचायत श्री सतीश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, चम्बा शिवानी बिष्ट सहित समस्त जिला पंचायत सदस्य, जिला स्तरीय अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!