“ऑपरेशन मुक्ति“ भिक्षा नहीं, शिक्षा दें”

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

“Support to educate a child”

देहरादून 13 मार्च 2023। देहरादून पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा रानी पोखरी के प्राइमरी विद्यालय नागा घेर और प्राइमरी विद्यालय शांति नगर में दाखिल कराए गए बच्चों का सत्यापन किया गया।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की पहल पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे 02 माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री  दलीप सिंह कुंवर*,  देहरादून के आदेशानुसार जनपद स्तर पर सीओ ऑपरेशन महोदय/नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति* के दिशा निर्देशन एवं प्रभारी  एएचटीयू देहरादून/ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की *प्रथम चरण के अनुसार चिन्हिकरण/सत्यापन* की ‌कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 13.03.2023 को जनपद रानीपोखरी क्षेत्र में प्राइमरी विद्यालय नागा घेर  और प्राइमरी विद्यालय शांति नगर में कराए गए बच्चों के दाखिला के संबंध में ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत पूछताछ करने पर मालूमात हुआ कि स्कूल में सभी बच्चे लगातार स्कूल आ रहे हैं और मन लगाकर पढ़ाई कर रहे हैं तथा अध्यापकों द्वारा इस अभियान की काफी प्रशंसा की और अभियान के दौरान दाखिल किए गए बच्चों के बारे में बताया कि सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई करते हैं और शांति नगर के पास झुग्गी में रह रहे 6 बच्चों को स्कूल में दाखिल करने हेतु चिन्हित किया गया

पुलिस टीम मे उप निरीक्षक दिनेश चमोली,हेड कांस्टेबल रचना, कांस्टेबल धर्मा लाल, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल विमल कुमार शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!