नदी के किनारे मिले चाचा भतीजी के जूते चप्पल, डूबने की आशंका

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

SDRF ढालवाला की ड़ीप डाईविंग टीम ने अन्धेरा होने तक चलाया सर्चिंग अभियान

टिहरी गढ़वाल 30 मार्च 2023। गूलर से एक बहुत ही दुखद खबर आ रही है। यमकेश्वर ब्लाक के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरासू पुल गूलर में थ्री ब्लाइंड माइस रैपिड के पास नदी किनारे पर एक युवक युवती के जूते चप्पल व बैग मिले, दोनो यमकेश्वर ब्लाक थाना लक्ष्मण झूला के कुलान्नी कोटा गांव के रहने वाले है। ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया है कि मनीष ,उम्र 24 वर्ष, शिवानी , उम्र 12 वर्ष दोनों सामान लेने गूलर गए थे। ये दोनों रिश्ते में चाचा भतीजी लगते हैं।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ड़ीप डाइविंग टीम ढालवाला से मौके पर गयी काफी खोजबीन के बाद दोनों का पता नहीं चल पाया है। अन्धेरा होने के कारण सर्चिंग रोक दी गई है कल सुबह फिर से सर्चिंग शुरू की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!