टिहरी झील में बोटिंग को प्रशासन ने नहीं दिए आदेश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 14 जुलाई 2020

नई टिहरी: जिला प्रशासन ने टिहरी झील में बोटिंग करने की अनुमति दिए जाने सम्बन्धी खबरों का खंडन किया है।

बता दें कोरोना संक्रमण के चलते बीते चार महीनों से टिहरी झील में बोटिंग बन्द है। रविवार को सोशल एवं प्रिंट मीडिया में यब खबर चली थी कि टिहरी झील में बोटिंग शुरू हो गयी है जबकि ऐसा कोई आदेश जिला प्रशासन ने नहीं दिया था। 

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने तत्काल ख़बरों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम से स्थिति स्पष्ठ करने को कहा। इसके बाद बोट यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि यूनियन को बोटिंग करने के लिए कोई आदेश नहीं मिले हैं। उन्होंने इन ख़बरों का खंडन किया।

बोट यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर टिहरी झील में 17 मार्च को बोटिंग बंद कर दी गई थी। बोटिंग व्यवसाय से करीब चार-पांच सौ परिवार अपनी आजीविका चलाते हैं। मार्च माह में बोटिंग व्यवसाय बंद होने से बोट संचालकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!