जिलाधिकारी ने तहसील दिवसों का रोस्टर किया जारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 6 अप्रैल 2023। आम जन मानस की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर हुआ जारी।
जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद की तहसीलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर जारी किया गया है। तहसील दिवस प्रत्येक प्रत्येक माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित किये जायेंगे।
रोस्टर के अनुसार दिनांक 16 मई, 2023 को तहसील जाखणीधार (स्थान रा.इ.का. जाखणीधार), दिनांक 06 जून, 2023 को तहसील प्रतापनगर (स्थान खण्ड विकास कार्यालय), दिनांक 04 जुलाई, 2023 को उप तहसील पावकीदेवी, दिनांक 01 अगस्त, 2023 को तहसील कण्डीसौड़, दिनांक 05 सितम्बर, 2023 को तहसील बालगंगा (स्थान रा.इ.का. चमियाला), दिनांक 03 अक्टूबर, 2023 को तहसील धनोल्टी (स्थान ब्लॉक थत्यूड़), दिनांक 07 नवम्बर, 2023 को उप तहसील मदननेगी, दिनांक 05 दिसम्बर, 2023 को तहसील गजा, दिनांक 02 जनवरी, 2024 को तहसील नैनबाग, दिनांक 06 फरवरी, 2024 को तहसील टिहरी, दिनांक 05 मार्च, 2024 को तहसील नरेन्द्रनगर, दिनांक 02 अपै्रल, 2024 को तहसील घनसाली, दिनांक 07 मई, 2024 को तहसील कीर्तिनगर तथा दिनांक 04 जून, 2024 को तहसील देवप्रयाग में आयोजित किया जायेगा।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित उक्त तहसील दिवसों में अनिवार्य रूप से स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!