Ad image

पर्यटन और पर्यावरण का संगम: ‘हिमालयन O2’ के साथ खास बना टिहरी लेक फेस्टिवल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 7 मार्च। टिहरी लेक फेस्टिवल इस बार पर्यटन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दे रहा है। पहली बार फेस्टिवल के नाम के साथ “हिमालयन O2” जोड़ा गया है, जिससे आयोजन को हरित थीम से जोड़ा गया है और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।


जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि आयोजन की रूपरेखा तैयार करते समय यह निर्णय लिया गया कि फेस्टिवल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी व्यापक स्तर पर पहुंचाया जाए, इसलिए इसके नाम में हिमालयन O2 जोड़ा गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार बड़े आयोजनों को पर्यावरण की थीम से जोड़कर लोगों में जागरूकता बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण उत्तराखंड की जिम्मेदारी भी है और पहचान भी, इसलिए ऐसे आयोजनों के जरिए हरित संदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!