श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की उड़नदस्ता टीम ने किया औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 अप्रैल 2023। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के बाह्य उड़नदस्ता के निरीक्षण टीम के संयोजक डॉ० वी०पी० सेमवाल तथा टीम के सदस्य डॉ० प्रीतम सिंह, डॉ० मीनाक्षी शर्मा तथा डॉ० भारती जायसवाल द्वारा शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल मे प्रथम पाली मे चल रही बी०ए० प्रथम वर्ष की भूगोल परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा सुचारु रुप से संचालित पाई गयी। साथ ही साथ परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद पाई गई।

इस दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं परीक्षा प्रभारी डॉ० अजय कुमार, डॉ० आराधना बंधानी तथा डॉ० नेपाल सिंह मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!