जन्म मृत्यु पंजीकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 06 अप्रैल, 2023। जन्म मृत्यु पंजीकरण के अंतर्गत जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आज जिला सभागार नई टिहरी में अपर जिलाधिकारी के. के. मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सहायक निदेशक जनगणना देहरादून संजीव कुमार द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जन्म मृत्यु पंजीकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जन्म मृत्यु का पंजीकरण ऑनलाइन सीआरएस पोर्टल पर करना जरूरी है। उन्होंने नागरिक पंजीकरण प्रणाली के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कानूनी संरक्षण प्रदान करता है। उनके द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले अधिकारी, अवधि, दर, सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली में उपयोग होने वाले प्रपत्र आदि जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मासिक रिपोर्ट समर्यान्तगत उपलब्ध कराएं। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सीआरएस पोर्टल पर जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन प्रक्रिया के संशयों का निराकरण किया गया।
बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सीएमओ मनु जैन, सीएमएस अमित राय, डीआईओ एनआईसी सौरभ रतूड़ी, डीएसटीओ साक्षी शर्मा, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, जिला शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल ईओ नगर पंचायत कीर्तिनगर राजू सजवाण सहित स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!