छात्र छात्राओं को मैडल व पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में आई.क्यू.ए.सी.एवं नमामि गंगे इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नमामि गंगे की नोडल अधिकारी श्रीमती शीतल वालिया एवं समिति के सदस्यों द्वारा वर्ष भर में नमामि गंगे के अंतर्गत आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में निबन्ध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पचास छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिया गया तथा महाविद्यालय में नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने वाले अनुशासित अस्सी छात्र छात्राओं को मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!