Ad image

मन की बात कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड बनाएगा नया विश्व रिकार्ड-किशोर उपाध्याय  

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड कल रविवार को होगा जो नया विश्व रिकॉर्ड बनाएगा। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि प्रधानमंत्री जी अपना अगला 100वां एपिसोड भी पूरा करें। मन की बात के 100वें एपिसोड कार्यक्रम को सुनने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से तैयारी की है और हर बूथ लेवल पर कार्यकर्ता इसे सुनेंगे। 

यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में  टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी 951 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन भी मन की बात सुनेंगे।  कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मन बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का काम किया है। प्रधान-मंत्री जी ने मन की बात के माध्यम से ऐसे लोगों को एक मंच प्रदान किया है जिनकी पहचान सीमित होकर  रह गयी थी। प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में व्यापक स्तर की तैयारियां की गई हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मन की बात पहुँचे। 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि टिहरी जनपद के सभी 951 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन भी मन की बात कार्यक्रम मे प्रतिभाग करेंगे, इसके लिए सभी 951 बूथों पर प्रधानमंत्री की मन बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोरदार तैयारियां हो रही हैं। बूथ स्तर तक कार्यक्रम की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 

प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री उदय रावत, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद उनियाल, जगदंबा बैलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जयवीर रावत, राजेंद्र जुयाल, विजय कठैत, दिनेश डोभाल, गोपीराम चमोली, शीश राम थपलियाल,मोहमद तौफीक  आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!