जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किरन का चयन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 अप्रैल 2023। जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भारत के उपलक्ष में संकुल संसाधन केंद्र कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में निबंध, पोस्टर, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज रिगोली की छात्रा किरन ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें दुर्गम क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज रिगोली टिहरी गढ़वाल की प्रतिभावान छात्रा किरन का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

कालेज के प्रधानाचार्य शिरोमणि सिंह के दिशा निर्देशन में तथा कार्यक्रम संयोजक रश्मि फोन्दनी प्रवक्ता अर्थशास्त्र के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में किरन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया। किरन की इस सफलता पर कालेज के अध्यापकों ने बधाई देते हुए किरन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!