गढ़वाल रेंज के सभी जनपदों में 20 अप्रैल को हुई मॉक ड्रिल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 अप्रैल। शासन स्तर पर गढ़वाल रेंज के सभी जनपदों में 20 अप्रैल को मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जहां पर एसडीआरएफ ढालवाला प्रथम टीम द्वारा थाना मुनिकीरेती शत्रुघन घाट में अचानक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य किया गया

दूसरी टीम द्वारा नरेंद्र नगर में चाचा भतीजा होटल के पास लैंड स्लाइड की सूचना पर रेस्क्यू कार्य किया गया व tashila के पास बस पलटने की सूचना पर घायलों का रेस्क्यू किया गया। वहीं जनपद टिहरी के कोटी कॉलोनी भूकंप की सूचना मिली की स्कूल में कुछ बच्चों घायल हैं। एसडीआरएफ कोटी कॉलोनी टीम द्वारा घायलों का रेस्क्यू कार्य किया गया। सभी टीमों द्वारा अल्प समय में घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित प्रतिवादन किया गया।
स्थानीय प्रशासन ,पुलिस ,अन्य समस्त विभाग के साथ एस डी आर एफ टीम ने मॉक ड्रिल संपादित किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!