ओएसडी ने जाखणी धार व प्रताप नगर का किया दौरा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 अप्रैल, 2023। श्री संजीव कुमार शर्मा विशेष कार्याधिकारी कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन, जनपद टिहरी के भ्रमण के तीसरे दिन आज विकास खण्ड जाखणीधार के ग्राम पिपोला, रगडा, नवाकोट एवं अखोड़ीसैण का भ्रमण कर आमजन व विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद कर विकास परक योजनाओं की जानकारी ली तथा कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग पंचायतीराज विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, जल जीवन मिशन, महिला एवं बाल कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग सहित सभी रेखाीय विभागों के कार्यो की समीक्षा की तथा कृषि एवं उद्यान विभागों को गांवों में कैम्प लगाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार जयपाल सिंह पयाल, नायब तहसीदार गंगा पेटवाल, पशु विभाग के डॉ. हिमान्शु पाण्डेय सहित सभी रेखीय विभाग के कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

वहीं कल देर संय तक प्रतापनगर ब्लॉक के सौड, रौला कोट व कांडा में कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। कार्यक्रम में ओएसडी ने ग्रामीणों से वार्ताकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही तथा विभागीय अधिकारियों आपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक देने को कहा।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी प्रतापनगर शाकिर हुसैन सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!