मानसिक रूप से अस्वस्थ बालिका के साथ अनैतिक कार्य करने वाला अभियुक्त  गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 मई 2023। सोमवार को एक स्थानीय महिला द्वारा थाना हिंडोला खाल पर सूचना दी गई कि दिनांक 12/05 /23 को हमारे गांव में शादी समारोह के दौरान गांव के एक व्यक्ति द्वारा मेरी पुत्री जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है के साथ  अनैतिक कार्य किया गया, जिस संबंध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना हिंडोलाखाल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अथक प्रयास से आज दिनांक  15/05/23 को उपरोक्त संबंधित व्यक्ति अतुल उर्फ मुता निवासी ग्राम नागफल्ड जिला टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। 

पुलिस टीम में संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष हिंडोला खाल,SI शाहिदा परवीन, HC मनीष रावत, HC सुबोध कोठारी, C मुकेश चौधरी व HG रोशन शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!