राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 फरवरी 2025 । उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, आज राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी, विकासखंड जौनपुर, टिहरी गढ़वाल में विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सिविल जज (सी.डी.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल, श्री आलोक राम त्रिपाठी ने विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य, किशोर न्याय अधिनियम, मोटरयान अधिनियम, POCSO अधिनियम एवं NDPS कानून की विस्तृत जानकारी दी।

इसके अलावा, रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मिंया ने विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालतों एवं अन्य विधिक सेवाओं की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री गोविंदलाल सिरवाल, प्रवक्ता श्री अनिल सिंह, अनिता मिंया, प्रीतम सिंह, कुसुम पंवार, ऋतु थपलियाल, पुष्पा रानी, अंजू रानी, शीतल डोभाल, पवन कुंदवान, वीरेंद्र दत्त चमोली, प्रभा शर्मा, अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री पंवार जी, थाना पुलिस थत्युड के सब-इंस्पेक्टर, विद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विधिक साक्षरता को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक बनाना था। शिविर में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस ज्ञानवर्धक सत्र की सराहना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!