हरिद्वार में हुई बस दुर्घटना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार 31 मई 2023। अभी-अभी हरिद्वार से सूचना मिली है कि यहां पर एक उत्तराखंड रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है । सूचना मिलने पर एसडीआरएफ फायर सर्विस और थाने पुलिस द्वारा मौके पर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान किया जा रहा है।

आज प्रातः एसडीआरएफ ढालवाला टीम को कंट्रोल रूम से सूचना दी गई कि हरिद्वार चंडी चौकी से 200 मीटर आगे एक रोडवेज की बस UK07PA2570 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें 20 से 25 यात्री सवार बताए जा रहे हैं । सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला से टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई । मौके पर पहुंचकर देखा गया कि घायल यात्रियों को स्थानी पुलिस और फायर सर्विस द्वारा अस्पताल हेतु भेज दिया गया है। बस के अंदर बस कंडक्टर फंसा हुआ था जिसे एसडीआरएफ व फायर सर्विस टीम द्वारा बस को काटकर निकाला गया व एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया घटनास्थल पर सर्चिंग जारी है। ये बस रुपडिया से हरिद्वार की ओर आ रही थी जोकि चंडी पुल से 200 मीटर पहले अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!