खाई में गिरी कार, दो घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 मई 2023। आज सुबह 8 बजे के करीब सौडी ख्यार्शी मोटर मार्ग पर के पास एक सैंटरो कार संख्या- UK-07DZ-4251 सड़क से नीचे गिर गई है जिसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना थत्यूड से थानाध्यक्ष मय फोर्स के मौके पर रवाना हुए। घायलों को स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा निकाला गया जिनको एम्बुलैंस के माध्यम से सीएचसी थत्यूड भेजा गया । मौके पर सैंटरो कार रोड से लगभग 70 मीटर नीचे क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई है डॉक्टरों द्वारा गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति जगबीर को हायर सेंटर रेफर किया गया दूसरे व्यक्ति बबलू का उपचार चल रहा है।

घायल व्यक्तियों का नाम बबलू पुत्र बच्चू निवासी ग्राम सौडी थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 35 वर्ष
और जगबीर पुत्र दीग्पा निवासी ग्राम सौडी थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 46 वर्ष है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!