राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा मे एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30मई 2023। शहीद श्रीमती हंसा राजकीय महाविद्यालय अरोड़ा, टिहरी गढ़वाल महिला उत्पीड़न निवारण समिति के द्वारा महाविद्यालय के सभागार मे भारत सरकार की ओर से देश की बेटियों के सुरक्षित भविष्य को लेकर चलाई जा रही मुख्य योजनाएं नामक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल के द्वारा की गयी। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ० आराधना बंधानी, असिस्टेंट प्रोफेसर- समाजशास्त्र रही। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महिला उत्पीड़न निवारण समिति की संयोजक श्रीमती सीमा, असिस्टेंट प्रोफेसर- हिंदी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन करने के उपरांत प्राचार्य जी के आदेशानुसार किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!