जनपद आपदा प्रबंधन ने विभिन्न विद्यालयों में चलाया जन जागरूकता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 अक्टूबर। जिलाधिकारी महोदय, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों में जन जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक- 04 अक्टुबर 2023 को भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० घुमेटिधार में आपदा संबंधी/ त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित कुल 188 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबन्धन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-
उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, आग से बचने के तरीके और बाढ़ से बचाव के तरीके आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के सम्पर्क नम्बरों/टोल फ्री नम्बर की जानकारी सहित विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।

प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता चौहान जी द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!