भारतीय सेना में रोजगार के विभिन्न अवसरों को लेकर कार्यक्रम किया आयोजित

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 31 मई 2023। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल में कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्वाधान में भर्ती कार्यलय लैंसडाउन के सौजन्य से “मोटिवेशन लेक्चर” तथा भारतीय सेना में उपलब्ध रोजगार के विभिन्न अवसरों पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो मनोज उप्रेती के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भर्ती कार्यलय लैंसडाउन से आए सूबेदार मेजर अशोक कुमार के द्वारा छात्र छात्राओं को मोटिवेशन लेक्चर एवं भारतीय सेना की नई योजना ” अग्निविर” भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग सेल प्रभारी डॉ प्रशांत के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अनूप सिंह , डॉ विपिन पंवार, डॉ महेश चंद्र आर्य, डॉ भारती, डॉ लक्ष्मी जोशी, डॉ मीना, डॉ मनोज नौटियाल, डॉ सुनील चौहान, डॉ बिपिन तिवारी, डॉ मीरा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Share This Article
error: Content is protected !!