सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया आयोजन

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 मई 2023। ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज राजनीति विज्ञान विभाग एवं आइक्यूएसी के तत्वाधान में प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में विभागीय परिषद की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजनीति विज्ञान विभाग के समस्त छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया, द्वितीय स्थान बीए द्वितीय सेमेस्टर की रिया एवं तृतीय स्थान बीए द्वितीय सेमेस्टर की पल्लवी भट्ट ने प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में डॉ सृजना राणा, डॉ प्रियंका व डॉ रंजू उनियाल रहे। कार्यक्रम को संपन्न कराने में डॉ सोनिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This Article
error: Content is protected !!