Ad image

गंगा आरती व कीर्तन भजन के साथ पथ यात्रा संपन्न

Garhninad Desk
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी 13 मई, 2023। ऋषिकेश से देवप्रयाग तक चारधाम के पौराणिक मूल मार्ग पर गंगा पथ यात्रा को आज परमार्थ निकेतन में हवन यज्ञ के साथ परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद सरस्वती व जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने ध्वज दिखाकर रवाना किया।


परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद सरस्वती ने कहा कि समय आ गया है कि लोग अपनी जड़ों से जुड़ें, अपने पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व को समझें। कहा कि यह पौराणिक मार्ग इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि लोग उस गांव, जंगल, जमीन व जन तक पहुंचे। कहा कि यह यात्रा जीवन की यात्रा है, विश्व मंगल की यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण और लोगों के साथ गहराई से जुड़ाव सभी कुछ मिलता है। उन्होंने यात्रा की सफल संचालन की शुभकामनाएं दी।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि परंपरागत रूप से पूर्व में जो यात्रा होती थी उसके अस्तित्व को बनाए रखने के लिए गंगा के सुंदर किनारों में आध्यात्मिक शांति पाने के लिए पौराणिक गंगा चारधाम यात्रा मार्ग सहायक होगा।
परमार्थ निकेतन से प्रारंभ यात्रा में शामिल लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला। पैदल यात्रा में विदेशी मेहमान, अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु व स्थानीय लोगों सहित छोटे बच्चों में भी उत्साह देखा गया। पैदल यात्रा के दौरान बंदर चट्टी में कीर्तन भजन भी किया गया। पैदल यात्रा नांद गांव से सीमालू तक लगभग 18 किलोमीटर की रही।
बंदर चट्टी में विदेशों से आए लोगों का स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। विदेशी लोगों व यात्रियों द्वारा बंदर चट्टी व महादेव चट्टी में कीर्तन भजन भी किये। उसके बाद सीमालू तक पैदल यात्रा की गई। देवप्रयाग में गंगा आरती व कीर्तन भजन के साथ यात्रा को संपन्न किया गया। यात्रा में लगभग 250 से 300 लोगों द्वारा प्रतिभा किया गया। विदेशी लोगों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से आए तीर्थयात्री, स्थानीय व परमार्थ निकेतन के ऋषि कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
पैदल यात्रा के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधकारी व यात्रियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया साथ ही जिलाधिकारी को स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया।
पैदल यात्रा में डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, उपरी जिलाधिकारी ईला गिरी, अधिशासी अभियंता लोनिवि पीएस बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, उप जिलाधिकारी आकार जोशी व मुक्ता मिश्रा, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, तहसीलदार यमकेश्वर श्रेष्ठ गुनसोला, कोटद्वार मनजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!