अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जन्मजयंती धूमधाम से मनायी गयी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25मई 2023। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जन्मजयंती आज धूमधाम से मनायी गयी।
ब्लॉक चम्बा, पट्टी बमुण्ड, जनपद टिहरी गढवाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने सुमन जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्य क्रम के मुख्य अतिथि टिहरी के लोकप्रिय विधायक किशोर उपाध्याय ने सुमन जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में माननीय विधायक ने टिहरी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सुमन जी के त्याग और बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के कुलपति एन के जोशी द्वारा स्थानीय निवासियों की जरूरतों के अनुरूप विश्वविद्यालय में रोजगार परक पाठ्यक्रमों को शुरू करने की घोषणा की।
खण्ड शिक्षा अधिकारी चम्बा के संरक्षण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। सेन्ट एन्थनी प. स्कूल नयी टिहरी के छात्र छात्राओं द्वारा सुमन जी के त्याग पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया ।
कार्यक्रम आयोजक समिति ने समस्त आगन्तुक अतिथियों का शाल भेंट कर स्वागत किया व प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप मेडल, स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति , स्थानीय जनता एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!