Ad image

निर्माणाधीन शहीद स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दो माह में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बनाए जा रहे निर्माणाधीन शहीद स्थल, मेन बाजार नई टिहरी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिक मंच, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के पदाधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था टीएचडीसी के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि निर्माण कार्य को आगामी दो माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा उठाई गई छोटी-छोटी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर टीएचडीसी के महाप्रबंधक विजय सहगल, राकेश थपलियाल, बीकेटीसी सदस्य दिनेश डोभाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!