उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणामों की घोषणा 

Garhninad Desk
4 Min Read
खबर को सुनें

हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया

ब्रेकिंग
रामनगर – उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद का वर्ष 2023 का परीक्षाफल हुआ घोषित
हाईस्कूल
प्रथम – सुशांत चन्द्रवंशी , टिहरी गढ़वाल
द्वितीय – आयुष सिंह रावत,
रोहित पांडेय
तृतीय – कुमारी शिल्पी,
तृतीय – शौर्य
: इंटर मीडिएट
प्रथम – तन्नू चौहान, जसपुर
द्वितीय – हिमानी उत्तरकाशी
तृतीय – राज मिश्रा, सितारगंज

रामनगर/देहरादून 25 मई 2023। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद का वर्ष 2023 का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष हाई स्कूल में सुशांत चन्द्रवंशी , टिहरी गढ़वाल टॉपर रहे। उन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान पर आयुष सिंह रावत, रोहित पांडेय और तृतीय स्थान पर कुमारी शिल्पी व शौर्य रहे।

वहीं इंटर में प्रथम- तन्नू चौहान जसपुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। द्वितीय स्थान हिमानी उत्तरकाशी और तृतीय राज मिश्रा, सितारगंज ने हासिल किया है

इस वर्ष हाईस्कूल में 1,32,115 छात्रों ने पंजीकरण कराया। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.17 रहा। इंटर में कुल 1,27,324 छात्रों ने पंजीकरण कराया उत्तीर्ण प्रतिशत 80.98 रहा।

खबर विस्तार से—-

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा- 2023 का परीक्षाफल आज बृहस्पतिवार को घोषित किया गया हाईस्कूल परीक्षा 2023 में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 132114 थी। हाईस्कूल परीक्षा 2023 में 127844 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 108890 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। कुल परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.48 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.94 रहा। परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.58 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 56.16 रहा।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में बी०ए०एस०पी०एन० कंडीसौड़ छाम, टिहरी गढ़वाल के छात्र सुशांत चन्द्रवंशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 495/500 कुल 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।  

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में एस०पी०एम० आई०सी० आवास विकास, ऋषिकेश देहरादून के छात्र आयुष सिंह रावत एवं एस०वी०एम०आई० सी० रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर के छात्र रोहित पांडे ने हाईस्कूल परीक्षा ने 494/500 कुल 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।  

बी०एच०एस०वी०एम० कंडीसौड़ छाम टिहरी की छात्रा कु० शिल्पी एवं तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर, ऊधमसिंह नगर के छात्र शौर्य ने हाईस्कूल परीक्षा में 493/500 कुल 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया । बी० एच०एस०वी०एम० कंडीसौड़ छाम टिहरी की छात्रा कुछ शिल्पी ने हाईस्कूल परीक्षा में 493/500 कुल 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 11300 तथा प्रतिशत 8.84 रहा है। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 32362 तथा प्रतिशत 25.31 रहा है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 48635 तथा प्रतिशत 38.04 रहा है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 16571 तथा, प्रतिशत 12.96 रहा है। प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2023 में जनपद रुद्रप्रयाग कुल 91.67 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

जिन छात्रों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 दी है, वे अपना रिजल्ट (UBSE Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2023) UBSE की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!