मेजर जनरल राजेन्द्र सिंह ठाकुर, जनरल आफिसर कमाडिँग उत्तराखण्ड सब एरिया हुए सेवानिवृत्त

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 1फरवरी 2021   

लखनऊ ब्यूरो। उत्तराखण्ड सब एरिया के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल राजेन्द्र सिंह ठाकुर   31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत हो गये। मेजर जनरल राजेन्द्र सिंह ठाकुर  मध्य प्रदेश राज्य के दमोह जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने आर्मी ऐयर डिफेंस में जून 1983 में कमीशन प्राप्त किया था। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला से स्नातक उपाधि प्राप्त जनरल अधिकारी ने उच्च रक्षा प्रबंधन कोर्स तथा नई दिल्ली के राष्ट्रीय रक्षा कालेज से भी कोर्स किया है।

मेजर जनरल राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने उत्तराखण्ड सब एरिया के जनरल आफिसर कमांडिंग का पद संभालने के समय राज्य में कोविड महामारी के दौरान भी सेना को किसी भी प्रकार की सैन्य गतिविधियों के लिये तैयार रखा। उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्तराखण्ड राज्य में भूतपूर्व सैनिकों एवं राज्य शासन से अच्छे सम्बन्ध बनाए रखे।

मेजर जनरल राजेन्द्र सिंह ठाकुर सैन्य तथा असैन्य सम्बन्धी पुस्तकें पढने में रूचि रखते हैं और इनके कई अर्टिकल मुख्य पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हुए हैं। इनके द्वारा लिखी गई वार्तालाप “भारत में 1857 विद्रोह पर विश्व की प्रतिक्रिया”  का मीडिया द्वारा सराहना एवं स्वागत किया गया तथा नई दिल्ली स्थित ’सेंटर फार लैंड वारफेयर स्टडीज’ की मासिक पत्रिका में दिसम्बर 2020 में इसका प्रकाशन हुआ। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!