कार दुर्घटना में 1 की मौत 7 घायल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 जून 2023। अभी अभी ख़बर मिली है कि NH707A टिहरी गडोलिया श्रीनगर मार्ग के स्थान डांगचौरा के समीप 01 ओमनी कार संख्या UK07FC 6114 खाई में गिरी जिंसमे 8 लोग सवार थे। 01 व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु अन्य 7 घायलों को 108 देवप्रयाग एम्बुलेन्स व रेलवे एम्बुलेन्स से श्रीकोट बेस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया।

थाना हाजा की MDT पर एक कार खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुयी थी जिस पर थाना हाजा से प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मय आपदा उपकरणों के मौके पर पहुंचे, तो स्थान ग्राम डांगचौरा आगे ग्राम बगीचा (राजस्व क्षेत्र) में एक वाहन सं0 UK 07-FC-6114 (ECCO कार- मारुति ओमनी वैन) रोड से करीब 70-80 मी0 नीचे गधेरे में गिरी थी, जिसमें चालक सहित 08 लोग सवार थे, जिनमें से 07 लोग घायल है व एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यू हो गयी है, घायल व मृतक का विवरण निम्नवत है।

  1. आदित्य राणा पुत्र खुशपाल राणा नि0 हरेती ब्रह्मखाल उत्तरकाशी उम्र 20 वर्ष, (घायल)
  2. 2. भजनी देवी उम्र 75 वर्ष मो0नं0 8126255928, नि0 उपरोक्त, (घायल)
  3. आदर्श राणा उम्र 14 वर्ष नि0 उपरोक्त, (घायल)
  4. कल्पना उम्र 16 वर्ष, (घायल)
  5. मंगल सिंह राणा पुत्र जबर सिह राणा उम्र 45 वर्ष नि0 खटूखाल उत्तरकाशी
  6. धीरज कुमार नि0 उत्तरकाशी (चालक/ घायल)
  7. मणिका देवी पत्नी बिजेन्द्र सिह नि0 हरेती ब्रह्मखाल उम्र 58 वर्ष, (घायल),
  8. बिजेन्द्र सिह राणा नि0 उपरोक्त उम्र 60 वर्ष (मृतक) ,उपरोक्त सभी लोग ब्रह्म खाल ,उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रहे थे ।घायलों को स्थानीय लोगों/ थाना कीर्तिनगर पुलिस / SDRF यूनिट श्रीनगर द्वारा रेस्क्यू कर खाई से स्ट्रेचरों के माध्यम निकाला गया। व सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस/थाना हाजा के सरकारी वाहन के माध्यम से तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर भिजवाया गया। सम्बन्धित मृतक का पंचायतनामा मुर्तिब की कार्यवाही मौके पर पहुंचे राजस्व अधि0/कर्म0गण द्वारा सम्पादित की जा रही है।
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!