गैस सिलेंडर में लगी आग, कई सिलेंडर फटे

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 जून 2023। आज सुबह सुबह लगभग 6 बजे कांडीखाल मलेथा कीर्ति नगर मार्ग पर गैस सिलेंडर वाली गाड़ी में आग लगने की खबर है।

एसडीएम देवप्रयाग ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 29 जून, 2023 को कांडीखाल से नीचे राजस्व ग्राम धौलंगी गांव के समीप रिस्कोटी नामी तोक के सामने जुमकांणीयौं नामी स्थान पर मलेथा टिहरी रोड पर समय करीब 06:00 बजे लगभग एक गैस की गाड़ी में आग लगने की सूचना है।

जिसमें लगभग 15- 20 गैस सिलेंडर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटने की आवाजें नजदीकी गांव वालों द्वारा सुनाई देनी बताई जा रही हैं तथा कहा जा रहा है कि गाड़ी चालक आग लगने पर गाड़ी से निकल गया। अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है। स्थानीय प्रशासन, थाना घनसाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर है।

थाना घनसाली पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर पूर्व से ही जहां फायर की गाड़ियां मौजूद थी। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है । ड्राइवर सुरक्षित है। ड्राइवर से पूछताछ की गई । जिसके द्वारा बताया गया मेरा नाम राजेश सैनी पुत्र श्री बलवंत सिंह निवासी ग्राम फरकपुर नवादा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 42 वर्ष है। मैं गाड़ी नंबर यूके 14 सीए 6295 ट्रक में इंडियन गैस के सिलेंडर 288 लेकर बहादराबाद से आया था लेकिन अज्ञात कारणों से आग लग गई मैं तुरंत गाड़ी से बाहर आ गया था।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!