मलेथा गांव में पशुओं के बाडे में घुसा गुलदार, सीसी टीवी कैमरे में ट्रेप किए फुटेज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 जून 2023। विकास खण्ड कीर्ति नगर के मलेथा गांव में श्री अनिल किशोर जोशी के पालतू पशुओं के बाड़े में गुलदार घुस गया। गुलदार द्वारा पशुओं को निवाला बनाने की कोशिश करने पर सी०सी० टी०वी०कैमरे मे ट्रेप किये गये फूटेज की सूचना पर आज आर०आर०टी० व क्षेत्रीय स्टाफ द्वारा गश्त की गई।

रेंजर श्री बुद्धि प्रकाश ने बताया कि श्री अनिल किशोर जोशी के घर को आने वाले जंगली रास्तों में दो फाक्स लाईट को आज उनके सम्मुख लगाया गया,व उन्हें पालतू पशुओं के बाडे को कपडे व अन्य संसाधन से ढकने की सलाह दी गई है।

आर०आर०टी० टीम व सम्बंधित स्टाफ द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्त व श्री अनिल किशोर जोशी जी के घर में रहकर गुलदार पर निगरानी रखी जा रही है।

रात्रि गश्त मे श्री बुद्धि प्रकाश वन क्षेत्राधिकारी, श्री सरोप सिंह वन दरोगा, श्री सुरेश चंद्र पैन्यूली, वन वीट अधिकारी, श्री विनोद लाल वन वीट अधिकारी, श्री भीम सिंह, श्री शूरवीर सिंह, श्री स्वतन्त्र सिंह आर, आर, टी सदस्य व अन्य कर्मचारी श्री महावीर सिंह, श्री आनन्द सिंह महर सम्मिलित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!