महा विद्यालय ने चलाया स्वच्छता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 जून 2023। ओकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में आज स्वच्छता सप्ताह के अन्तिम दिन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आई.क्यू.ए.सी.के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ.दिनेश कुमार के निर्देशन में नगर पालिका परिषद देवप्रयाग,वन विभाग, पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयं सेवियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सर्व प्रथम स्वयं सेवियों द्वारा संगम तट पर स्वच्छता शपथ दिलाई गई, तत्पश्चात् संगम तट, संगम मार्ग एवं मुख्य बाजार से कूड़ा एकत्रित किया गया, जिसका निस्तारण नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद देवप्रयाग कृष्ण कांत कोटियाल, थानाध्यक्ष देवप्रयाग, वन विभाग के कर्म चारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!