विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल18 जून 2023। राजकीय जूनियर हाईस्कूल पेंदार्स में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार विद्यालयों में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

जिसमें विद्यालय के सभी छात्र/छात्राएं, शिक्षकों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सामुहिक प्रयास से स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम तीन किलोमीटर के दायरे ग्राम सैण और ग्राम जखोली के बीच चलाया गया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राधाकृष्ण बिजल्वाण सहायक अध्यापक श्री हरिकृष्ण, श्री जगत असवाल, श्रीमती मधु पंवार प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती आशा देवी सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!