धूमधाम से मनाया विद्यालय का 17वां स्थापना दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 मई 2023। श्री बद्री बिष्ट बी बी वी एस पब्लिक स्कूल जगधार, पौड़ीखाल ने अपना 17वां स्थापना दिवस समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. महंथ मौर्य ,प्राचार्य राजकीय चंद्रबदनी महाविद्यालय नैखरी तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त श्री हुकम सिंह उनाल जी मौजूद रहे।

स्कूल के संस्थापक श्री जे एस बिष्ट एवम अध्यक्ष श्री रामानंद रतूड़ी जी ने अथिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवम शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी ,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का मूल्यांकन महाविद्यालय नैखरी के प्रोफेसरों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा छेत्र के पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर छेत्र के कई गणमान्य नागरिक तथा अभिभावक उपस्थित थे। स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री एस डी एस बिष्ट एवम प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता डंगवाल ने सभी अगुंतको का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल की पत्रिका ” भाविसा” का भी मुख्य अतिथि द्वारा विमोचन किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!