Ad image

पुलिस लाईन चंबा में किया गया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 जून 2023। एसएसपी द्वारा फाईनेंशियल कार्य कर लोगों का पैसा जमा करने वाली कंपनियों की जांच हेतु सभी थानाध्यक्षों को किया निर्देशित व डूबते व्यक्ति की जान बचाने वाले पुलिस कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने आज पुलिस लाईन चम्बा में मासिक अपराध सम्मेलन का आयोजन कर कार्मिकों की समस्याओं को सुना उसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा विशिष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले 12 कार्मिकों को “Employee of the Month” घोषित कर नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किए गए-
➡️ सबसे पहले आगामी 25/06/2023 से 28/06/2023 जून तक को होने वाले G-20 सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गयी।
➡️ डूबते ब्यक्ति की जान बचाने वाले जल पुलिस के कांस्टेबल का नाम मैडल के लिये नामित करने के दिए निर्देश ।
➡️ फाईनेंशियल कार्य कर लोगों का पैसा जमा करने वाली कंपनियों की जांच हेतु सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया ।
➡️ 41(A) के नोटिस की तामील नियमानुसार किए जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया ।
➡️ लंबित विवेचनाओं, जांचों, शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण एवं माननीय न्यायालय से निर्गत आदेशिकाओं के तामील किये जाने हेतु भी समुचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये ।
➡️ धोखाधड़ी के मुकदमों की विवेचनाओं से सम्बन्धित विवेचकों को SSP महोदय द्वारा अभियान चलाकर निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के तहत सभी थाना प्रभारियों को ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
➡️ जनपद के सभी थाना प्रभारियों को पेंडिंग शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ SSP महोदय द्वारा M.V Act, Excise Act एवं पुलिस एक्ट के चालान बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।

Employee of the Month
1- उ0नि0 दीपक रावत, थाना चम्बा।
2- म0उ0नि0 बरसा रमोला, थाना घनसाली।
3- अ0उ0नि0 अभि0 कुंदन सिंह।
4- हे0का0 देवेंद्र, थाना कीर्तिनगर।
5- म0का0 दीपा, थाना कीर्तिनगर।
6- हे0का0 अनिल कुमार, थाना मुनी की रेती।
7- हे0का0 निशांत रमोला, पुलिस लाइन चंबा।
8- का0 भजनपाल, यातायात कार्यालय।
9- HG राकेश, यातायात कार्यालय।
10- म0का0 गीता, थाना चम्बा।
11- गोताखोर महेंद्र, जल पुलिस मुनी की रेती।
12-गोताखोर पियूष चौहान, जल पुलिस देवप्रयाग।
मासिक अपराध गोष्ठी में श्री विजेन्द्र दत्त डोभाल अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्री सुरेंद्र प्रसाद बलूनी (C.O ट्रैफिक), श्री रविन्द्र कुमार चमोली CO नरेन्द्र नगर, श्रीमती अस्मिता ममगांई CO टिहरी गढ़वाल एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री सिद्धार्थ कुकरेती, आदि सहित जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!