ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम व लक्ष्मण रहे द्वितीय

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 जून2023। नशा मुक्त  भारत पखवाड़ा 2023* के अंतर्गत एसएसपी टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद स्तर पर *ONLINE POSTER MAKING COMPETITION* प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें सभी स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिसमें विकास खंड देवप्रयाग अंतर्गत चंद्रबदनी पब्लिक स्कूल हिंडोलाखाल कक्षा 9वीं की छात्रा प्रियांशी उम्र 14 वर्ष ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी बनगढ़ के कक्षा 08वीं के छात्र लक्ष्मण सिंह उम्र 13 वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस की ओर से दोनों विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र और बैग देकर सम्मानित किया गया। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!