नशा छोड़कर जिंदगी चुने, नशा मुक्त अभियान से जुड़े

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें


टिहरी गढ़वाल 15 जून 2023। चम्बा पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जन -जागरूकता अभियान के अंतर्गत आम जनमानस को जागरूक किया गया।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स जन-जागरूकता अभियान के थाना चम्बा पुलिस द्वारा थाना चंबा व Vision institute of Hotel Management,चंबा में अलग-अलग जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर आम जनमानस व छात्रों को ड्रग्स (साइकॉट्रॉफिक व नारकोटिक्स) से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही स्वयं नशा से दूर रहते हुए अपने दोस्तो, परिचितों और परिजनों को भी जागरूक करने को कहा गया। 
इस अवसर पर थानाध्यक्ष चंबा एल0एस0 बुटोला द्वारा गांव में फेरी के माध्यम से सामान बेचने वालों,कबाड़ियों व किरायेदारो आदि का सत्यापन कराने,गांव में रहने वाले अकेले बुजुर्ग लोगों के संबंध में सूचना देने,अपराधिक प्रवृति के लोगों को चिन्हित करने का जनता से आह्वान किया गया।
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!