Ad image

श्रीमदभगवद कथा: मन को संभाल लो जीवन सुधर जाएगाः नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हरिद्वार 7 जून 2023। राष्ट्र संत नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा है कि मन को नियंत्रण कर लो, जीवन सुधर जाएगा। ये मन ही तो है जो पाप, पुण्य कराता है। जीवन को नेक और अनेक रास्तों पर ले जाता है। इसलिए कहा है की मन के हारे हार, मन की जीते जीत।

रसिक महाराज  डांडा नागराजा मंदिर पौड़ी गढ़वाल में आयोजित भागवत कथा में प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मन की पवित्रता से जीवन आगे बढ़ता है। क्योंकि जीवन में मन ही है जो भटकता है और जीवन को भी भटकाता है। यदि वह अपने वश में हो जाता है तो सब कुछ सही रहता है। जीवन का उत्थान होता है।

उन्होंने कहा कि भगवान कहते हैं कि कथावाचक की वाणी तुमने कितनी ही बार सुनी, उसका क्या फर्क पड़ा। उसका कोई असर नहीं हुआ तो सुनने से क्या फायदा। मनुष्यत्व को प्राप्त करने के लिए धर्म श्रवण करना जरूरी है।

रसिक महाराज ने कहाकि एक बार पत्थर की मूर्ति मंदिर में जाती है तो वह परमात्मा बन जाती है और हमें मंदिर जाकर लौटते हुए जिदंगी बीत जाती है, लेकिन पत्थर ही बन कर लौटते हैं। उन्होंने कहा का कि आचरण को पवित्र रखना जीवन का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए।आज इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल के सांसद श्री तीरथ सिंह रावत ने व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!