अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने बच्चियों में बांटे निशुल्क सेनेटरी नैपकिन

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

मात्र शक्ति की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म- डॉ हृदयेश कुमार

फरीदाबाद 23 जुलाई 2023। अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के द्वारा आज बच्चियों में निशुल्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ सरकारी स्कूल में अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की सचिव रजनी देवी ने आठवीं, नौवीं, दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं की संख्या 50 के आसपास है।

ट्रस्ट ने आज वुमन हाइजीन पर सभी छात्राओं को समझाया, साथ ही सभी छात्राओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर ट्रस्ट ने बच्चों को समझाया कि पीरियड टाइम हमारे लिए कोई समस्या नहीं है, हम आम तौर पर कह भी देते हैं की हमारे 5 दिन हमारे लिए प्रॉब्लम है, जबकि सच्चाई यह है हमारे जो 5 दिन हैं वह हमारे लिए भगवान का सबसे बड़ा तोहफा है जो कि एक महिला या फिर एक बच्ची को दिया गया है, भगवान की नजर में बच्चियों का दर्जा देवी समान माना गया है यही कारण है कि पीरियड टाइम के 5 दिन का गिफ्ट बच्चों को ही मिला है हमें सोचना चाहिए कि हमारे 5 दिन आने वाले भविष्य का निर्माण करते हैं हमारे 5 दिन ही हमें बताते हैं कि हमारा शरीर बिल्कुल ठीक है, ट्रस्ट ने कोशिश की सभी बच्चों को वुमन हाइजीन पर जागरूक करने की।
साथ ही सभी बच्चों को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन भी उपलब्ध कराई ,सभी बच्चों को कपड़ा और प्लास्टिक सैनिटरी नैपकिन से दूर रहने की सलाह भी दी गई और विकल्प के तौर पर सभी बच्चों को मेडिकेटेड कॉटन सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए गए, ट्रस्ट ने समझाया की प्लास्टिक जब हमारे पर्यावरण को नुकसान दे सकता है फिर एक महिला जब 35 साल प्लास्टिक सेनेटरी पैड इस्तेमाल करती है तो उस महिला के शरीर को प्लास्टिक कितना नुकसान पहुंचाते होगी, जिस तरह प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है ठीक उसी प्रकार प्लास्टिक सेनेटरी पैड भी हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है।

Share This Article
error: Content is protected !!