Ad image

महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई कर किया वृक्षारोपण

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 जुलाई 2023। ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में आज पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं आई.क्यू.ए.सी.के तत्वावधान में महाविद्यालय की प्रार्चाय प्रोफेसर प्रीति कुमारी के निर्देशन में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया तथा महाविद्यालय में स्वच्छ परिसर हरित परिसर योजनान्तर्गत महाविद्यालय परिसर की वाटिका का कूड़ा निस्तारण किया।

इस कार्यक्रम को आयोजित करवाने में पर्यावरण प्रकोष्ठ समिति की संयोजक डॉ.सोनिया कौशिक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा डॉ.अर्चना धपवाल डॉ.दिनेश कुमार, डॉ.एम.एन.नौडियाल, डॉ दिनेश नेगी, डॉ.सृजना राणा, डॉ रंजू उनियाल, अर्जुन, सूरज, संदीप , टीकाराम ने सहयोग किया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!