2 अक्टूबर गांधी/शास्त्री जयन्ती पर विशेष

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

डॉ सुरेंद्र सेमल्टी* 

गढ़ निनाद न्यूज़* 2 अक्टूबर 2020।

2 अक्टूबर है हमारा पुण्य पर्व, इस दिन पर करते हैं हम गर्व।

जन्मे भारत की धरा पर, गांधी-शास्त्री दो बड़े नर।

गांधी जी ने जग में सारा, दिया सत्य अहिंसा नारा। 

कहा स्वदेशी को अपनावो, उसमें निहित लाभों को पावो।

उन्होंने रघुपति राघव गाया, यह भजन सब लोगों को भाया।

बापू सारे जग में छाये, थे कयी कष्ट उन्होंने पाए। पर गांधी हिम्मत कभी ना हारे, उनके गुण गाते हैं सारे।

लाल बहादुर शास्त्री प्यारे, जग मे थे वे सबसे न्यारे।

जय जवान जय किसान का नारा, फैलाया इन्होंने देश में सारा।

स्वदेशी के थे ये उपासक, कहते थे इन पर अपना हक।

उच्च विचार सादा जीवन, गंगाजल सा था इनका मन।

समझते थे स्वदेश को महान, उसी में गयी थी इनकी जान।

चले थे यह दोनों जिस पथ, सब जाये उस पर भूलें मत। 

इनका वन्दन करें सभी जन, निर्मलता भर आयेगी मन।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!