Ad image

महाविद्यालय देवप्रयाग ने बीए एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु मैरिट लिस्ट वेबसाइट पर डाली

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 जुलाई 2023। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में बी0ए0 एवं बी0 एससी0 प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु मैरिट लिस्ट महाविद्यालय के सूचना पट्ट तथा वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 प्रीति कुमारी द्वारा बताया गया कि महाविद्यालय में 64छात्र छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन किया गया है। जिनमें कि पूर्ण आवेदन पत्र मात्र 61 ही प्राप्त हुए जिसमें कि कला संकाय हेतु 42 तथा विज्ञान संकाय हेतु 19 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि महाविद्यालय स्तर पर प्रवेश हेतु समितियों का गठन कर समस्त तैयारियां कर ली गई हैं। महाविद्यालय के समर्थ नोडल अधिकारी डॉ 0एम0 एन0 नौड़ियाल द्वारा बताया गया कि उपरोक्त पंजीकृत छात्र छात्राओं की मैरिट लिस्ट तैयार कर काउंसलिंग की तिथि निर्धारित कर दी गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12/07/2023 को विज्ञान संकाय के मैथ एवं बायो ग्रुप के समस्त प्रवेशार्थियों की, 13/07/2023 को कला संकाय के वरीयता सूची क्रमांक ( रैंकिंग नंबर ) 01 से 20 तक के प्रवेशार्थियों की तथा 14/07/2023 को कला संकाय के वरीयता सूची क्रमांक ( रैंकिंग नंबर ) 21 से 42 तक के प्रवेशार्थियों की काउंसलिंग रखी गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!