बारिश के मौसम में गलती सेभी न करें इन चीजों का सेवन, नही तो हो सकती है आप की सेहत खराब -डॉ हृदयेश कुमार

Garhninad Desk
3 Min Read
खबर को सुनें

फरीदाबाद 21 जुलाई 2023। अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू होते ही गर्मी के तपिश भरे दिनों से राहत मिल जाती है। सिर्फ राहत ही नहीं ये मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है, जो बहुत से लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। मानसून के महीनों में लोग सबसे ज्यादा बीमार होते हैं क्योंकि इस दौरान संक्रमण फैलने का खतरा सबसे अधिक होता है। लोग बीमार पड़ जाते हैं। मानसून के महीनों में पोषण का ध्यान रखना जरुरी है। लेकिन कुछ खाद्य पदार्ध ऐसे हैं, जिनका इस सीजन में सेवन नहीं करना चाहिए।

स्ट्रीट फ़ूड से करें परहेज- बारिश के मौसम में स्ट्रीट फ़ूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में बारिश के कारण हर तरफ गंदगी हो जाती है, जिसकी वजह से स्ट्रीट फ़ूड प्रदूषित हो जाते हैं। प्रदूषित स्ट्रीट फ़ूड का सेवन करने से पेट ख़राब हो सकता है। गंभीर समस्या की बात करें तो स्ट्रीट फ़ूड फूड पॉइज़निंग का कारण भी बन सकता है।

पत्तेदार सब्जियों का करें संभलकर सेवन- बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों को खाते समय लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। इस मौसम में इन सब्जियों में कीड़ें लग जाते हैं, जिनका सेवन करने से आप बीमार हो सकते हैं। इसके अलावा बारिश के पानी की वजह से ये सब्जियां भी प्रदूषित हो जाती है। इसलिए इनको अच्छे से देखकर और साफ़ कर के ही खाएं।

तली हुई चीजों का कम करें सेवन- मानसून के मौसम में बरसात होते ही लोगों का चार और पकोड़ों का सेवन करने का मन करने लगता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मौसम में तली हुई चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। मानसून में आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसलिए आपको गैस, एसिडिटी, सूजन, मतली, उल्टी, पेट की परेशानी, ऐंठन, कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डेयरी उत्पादों का सेवन करना भी सुरक्षित नहीं- बारिश के मौसम में दूध, पनीर और दही जैसे डेयरी उत्पादों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में हवा में नमी हो जाती है, जिसकी वजह से डेयरी उत्पादों में बैक्टीरिया ज्यादा विकास होने लगता है और वो ख़राब हो जाते हैं। ख़राब दूध, पनीर जैसी चीजों का सेवन करने से पेट का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Share This Article
error: Content is protected !!