शिक्षक चतर सिंह रावत को दी भावभीनी विदाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 जुलाई 2023। अटल उत्कृष्ट राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पौड़ीखाल टिहरी गढ़वाल के एल टी अंग्रेजी के शिक्षक श्री चतर सिंह रावत का राजकीय इंटर कॉलेज रणसोली धार स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

श्री चतर सिंह रावत एक विद्वान,कर्तव्यनिष्ठ,परिश्रमी, आज्ञाकारी ईमानदार एवं एक समर्पित शिक्षक है।अपने 13 वर्षो के सेवाकाल में उन्होंने शिक्षक कर्मचारियों छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों में काफी लोकप्रियता हासिल की।वे एक अनुशासनप्रिय शिक्षक है। विद्यालय की प्रगति में श्री रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।विद्यालय की शिक्षणेत्तर गतिविधियों में श्री रावत का अभूतपूर्व योगदान रहा है। प्रधानाचार्य, शिक्षक कर्मचारियों एवं विद्यालय परिवार ने श्री रावत को भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत,नीरज शाही,किशोर सकलानी,सुनील पुरोहित,जगत बसु डिमरी,जबर भंडारी,पूनम चौहान,देवेंद्र चौहान हिमांशु जागुड़ी ऋचा जोशी रविन्द्र पेटवाल,संतोष पेटवाल,राकेश चंद,कुशल पाल सिंह,विकास कुमार विनीत कुमार शिव प्रसाद भट्ट,अजय जोशी पूजा मोनिका कश्यप, गुरु प्रसाद भट्ट धीरेंद्र kathait सोहन बागड़ी,विजेंद्र नौटियाल,गुलाब सिंह रंगडा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!