लोकपर्व हरेला हर्षोल्लास के साथ मनाया

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 जुलाई 2023। अटल उत्कृष्ट एस एस जी पी जी राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पौड़ीखाल विकासखंड देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में प्रकृति प्रेम का लोकपर्व हरेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बृहद बृक्षा रोपण कार्यक्रम चलाया गया।हरेला कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं, जनप्रतिनिधियों ने बड चढ़ कर प्रतिभाग किया। जिला पंचायत सदस्य श्री देवेन्द्र भट्ट जी द्वारा विद्यालय को विभिन्न प्रजाति के पौधे उपलब्ध कराए गए। विद्यालय के प्रकृति प्रेमी शिक्षक श्री शिव प्रसाद भट्ट द्वारा भी विभिन्न प्रकार के पौधे उपलब्ध कराए गए।इस अवसर पर विद्यालय में संतरा, नींबू, अमरूद, आम,लीची, गुलमोहर, बांझ, मोरपंखी, बांस, कचनार, कनेर, आडू एवं विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे लगाए गए।सभी ने लगाए गए पौधो की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।

हरेला कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री पी एस कठैत, जिला पंचायत सदस्य श्री देवेन्द्र भट्ट,शिक्षक अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सोहन लाल डंगवाल, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री गुणा लाल,बरिष्ट प्रवक्ता श्री नीरज कुमार शाही,श्री किशोर प्रकाश सकलानी,श्री सुनील चंद्र पुरोहित,आचार्य श्री जगत बसु डिमरी,श्री राकेश चंद,श्री शिव प्रसाद भट्ट,श्री विकास कुमार,श्री,कुशल पाल सिंह, डॉक्टर अजय जोशी श्री गुरु प्रसाद भट्ट, श्री धीरेंद्र kathait,श्री विजेंद्र नौटियाल,श्री दीपक रावत अवर अभियंता जिला पंचायत आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!