डीएम ने तोता घाटी में क्षतिग्रस्त हिस्से को एक माह में ठीक कर अवागमन के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 4 सितम्बर 2020।

नई टिहरी। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने एनएच 58 के निरीक्षण के दौरान तोता घाटी में पूर्णतः क्षतिग्रस्त 60 मीटर के हिस्से को एक माह में पहाड़ की कटिंग पूरा करते हुए आवागमन हेतु खोलने के निर्देश सम्बंधित को दिए।

उन्होंने मार्ग नही खुलने तक तोता घाटी के दोनों तरफ एम्बुलेंस, 2-2 वाहन चालको की 24 घंटे के की तैनाती के अलावा 4 कर्मचारी मय स्टेचर तैनाती के निर्देश ईई एनएच 58 को निर्देश दिए है। वहीं तोता घाटी  स्लाइडिंग ज़ोन का तत्काल भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण करवाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा डोबरी गांव के 2 संपर्क मार्गो के स्थायी निर्माण होने तक मार्ग को वैकल्पिक रूप से प्राथमिकता के आधार पर सुचारू करने के भी निर्देश दिए है। 

उन्होंने डोल नामे तोक में एनएच निर्माण कार्य से क्षतिग्रस्त नरेश चंद्र शर्मा के आवासीय भवन प्रतिकर/ पुनर्निर्माण के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को दिए है। एनएच निर्माण कार्यो से क्षतिग्रस्त ऐसे खेत जिनका अधिग्रहण नही हुआ है का मौका मुआयाना कर प्रतिकर हेतु आख्या प्रस्तुति हेतु उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर आकांशा वर्मा को निर्देश दिए है।

इस मौके पर ईई एनएच 58 लोनिवि दिनेश बिजल्वाण, एई मनोज पंवार, डीडीएमओ बृजेश भट्ट, निर्माणदायी कंपनी सीडीएस इंफ़्रा प्रोजेक्ट मैनेजर इंद्र मोहन सिंह व एसके वर्मा आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!