उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में हर घर तिरंगा रैली आयोजित

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे अमृत महोत्सव के तहत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार के संरक्षत्व मे आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक डॉ० प्रमोद सिंह के दिशा निर्देश मे महाविद्यालय परिसर से धारकोट गांव तक तिरंगा रैली का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे होने के उपलक्ष्य मे छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है, हमे तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ० प्रमोद रावत ने छात्र-छात्राओ से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।

इस दौरान छात्र-छात्राओ ने जोश और उमंग के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगो को जागरूक किया।

तिरंगा रैली मे डॉ०भरत गिरी गोसाई, डॉ०राकेश रतूड़ी, डॉ०छत्र सिंह कठायत, डॉ०अनुपम रावत, श्री कांति राम सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं धारकोट के ग्रामवासी मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!